प्रतापगढ़ शहर में भवनों में आगजनी एवं बेसमेंट में जल भराव की घटनाओं की दृष्टि से सर्वसाधारण को सूचित किया जाता है कि वह अपने आवासीय भवन का उपयोग व्यावसायिक या अन्य किसी प्रयोजनार्थ उपयोग ना करे ना ही किसी अन्य को करने दे। व्यावसायिक एवं औद्योगिक परिसरों में अग्निशमन हेतु पर्याप्त व्यवस्था कर परिषद से प्रमाण पत्र प्राप्त होने पर ही गतिविधियाँ संचालित करें। इसके साथ ही, समस्त प्रकार के भवनों में बेसमेंट का उपयोग केवल पार्किंग हेतु अनुमत है, किसी अन्य उपयोग प्राप्त होने पर आपके भवन/परिसर को नियमानुसार सील करने की कार्यवाही परिषद द्वारा अमल में लाई जाएगी।

Author: Kanthal Media
Pratapgarh
