महावीर इंटरनेशनल कांठल वीरा केंद्र का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित, दीप्ति चंडालिया बनी अध्यक्ष

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

महावीर इंटरनेशनल कांठल वीरा केंद्र का शपथ ग्रहण समारोह प्रतापगढ़ के पद्मावती रिसोर्ट में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन से की गई। इस अवसर पर चित्तौड़ जोन चेयरमैन चाँदमल जी बोकाड़िया,
जॉन सेक्रेटरी, प्रवीण जी जैन, गवर्निंग काउंसिल सदस्य प्रकाश जी पोखरना, आर_7 डिप्टी डायरेक्टर कांतिलाल जी दख जोन कोऑर्डिनेटर सीएम राकां, नगर परिषद पूर्व उपाध्यक्ष सेवंती लाल चंडालिया, जिला उपभोक्ता फोरम एवं दिशा( जिला विकास समिति) की सदस्य चरणगढ़वी इंटरनेशनल फाउंडेशन की महासचिव सुनैना हापावत, अखिल भारतीय खरतर् गच्छ संघ की पूर्व अध्यक्ष सीमा डोसी सहित कई नागरिक उपस्थित थे। दीप्ति चंडालिया का अध्यक्ष पद पर सर्वसम्मति से मनोनियां किया गया ,कार्यक्रम का संचालन पद्मा ठाकुर ने किया। प्रवक्ता प्रीति मांडावत ने बताया शपथ ग्रहण समारोह में अध्यक्ष पद पर दीप्ति चंडालिया, सचिव पद पर सविता तडवेचा, कोषाध्यक्ष शिखा कंकरेंचा उपाध्यक्ष नीता सालगिया, सरिता करणपुरिया, सह सचिव सपना सिंह, सह कोषाध्यक्ष पद्मा ठाकुर मीडिया प्रभारी छायापालीवाल प्रीति मांडावत विशिष्ट सलाहकार संगीता नलवाया, स्मिता भंडारी, प्रबंधन मंत्री उर्मिला गांधी सेवा समिति प्रमुख शोभा सोनी को नियुक्त किया गया। विशेष कार्यकारिणी सदस्य के रूप में सरोज बंडी, इंदिरा लसोड़, बेला बंसल, हर्षा साखला आरती भटेवरा, सीमा पोरवाल, रीना गोस्वामी, मोनिका राका तारा बाहेती, विनीता बाहेती को लिया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने ने बताया कि महावीर इंटरनेशनल के देश विदेश में 400 केंद्र है एवं संस्था लगातार अनेक सामाजिक कार्यों के साथ नेत्रदान, देहदान थैलीसीमिया, जागरूकता शिविर, साइबर क्राइम के प्रति जागरूकता शिविर आदि के लिए प्रकल्पित है। नवनिर्वाचित अध्यक्ष दीप्ति चंडालिया ने अपने उद्बोधन में कहा कि सभी के साथ मिलकर लगातार सेवा कार्य करते हुए काठलविरा केंद्र को उन्नति के पथ पर ले जाना है। आभार प्रदर्शन नवनियुक्त सचिव सविता तडवेचा द्वारा किया गया। गणेश वंदना एवं स्वागत गीत बेला बंसल, सीमा पोरवाल, उर्मिला गांधी, शोभा सोनी द्वारा किया गया।

Kanthal Media
Author: Kanthal Media

Pratapgarh

Leave a Comment