विश्व सामाजिक न्याय दिवस पर एक दिवसीय दिव्यांग गतिविधि उत्सव का आयोजन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

प्रतापगढ़, 21

फरवरी। विश्व सामाजिक न्याय दिवस के अवसर पर जिला खेलकुद खेलकुद प्रशिक्षण केन्द्र प्रतापगढ़ एवं सामाजिक न्याय अधिकारिता विभाग के आपसी तालमेल एवं समन्वय के साथ एक दिवसीय जिला स्तरीय दिव्यांग गतिविधि महोत्सव का आयोजन शुक्रवार को मानसिक विमन्दित पुनर्वास गृह एवं तपस विशेष विद्यालय प्रतापगढ़ में करवाया गया।

जिला खेल अधिकारी डॉ. हिमांशु राजोरा ने बताया कि जिला स्तरीय दिव्यांग गतिविधि महोत्सव में कब्बडी, रस्सा कच्ची, केरम बोर्ड 50 मीटर दौड, रुमाल जपटा खेल स्पर्धा का आयोजन किया गया जिसमें 85 बालकों ने अलग अलग इवेन्ट में भाग लिया। विजेता रहे खिलाडियों को मेडल व पारितोषित से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अध्यक्षता जिला खेल अधिकारी डॉ. हिमांशु राजोरा, मुख्य अतिथि सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक डॉ. टी.आर. आमेटा व विशिष्ट अतिथि महिला अधिकारिता विभाग की सहायक निदेशक नेहा माथूर थे। खेल विभाग के प्रशिक्षक व कार्मिक एवं तपस के कार्मिकों द्वारा खेल का आयोजन किया गया।

Kanthal Media
Author: Kanthal Media

Pratapgarh

Leave a Comment