माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की परीक्षाएं प्रारंभ। कक्षा 10 अंग्रेजी (अनिवार्य) परीक्षा शांतिपूर्ण सम्पन्न। 13000 से ज्यादा परीक्षार्थी हुए शामिल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

प्रतापगढ़, 12 फरवरी। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित कक्षा 10 की अनिवार्य अंग्रेजी विषय की परीक्षा आज जिले के कुल 74 परीक्षा केन्द्रों पर शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित रूप से सम्पन्न हुई।

जिले में कुल 14,210 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 13,635 परीक्षार्थी परीक्षा में उपस्थित रहे, जबकि 575 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।

परीक्षा की सुचारू एवं निष्पक्ष संचालन सुनिश्चित करने हेतु जिले में तीन उड़न दस्तों का गठन किया गया, जिन्होंने विभिन्न परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण किया। समस्त केन्द्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई तथा कहीं से भी किसी प्रकार की अव्यवस्था या अनुचित साधनों के उपयोग की सूचना प्राप्त नहीं हुई।
जिला शिक्षा अधिकारी कमलेश तेतरवाल ने सुहागपुरा थाना, घण्टाली, नायन, ठेंचला, बोरी पी व चौकी टामटिया केंद्रों का निरीक्षण किया व आवश्यक सावधानी बरतने के निर्देश दिए।

उल्लेखनीय है कि दिनांक 13 फरवरी को कक्षा 12 की अंग्रेजी (अनिवार्य) विषय की परीक्षा आयोजित की जाएगी। परीक्षा का समय प्रातः 8ः30 बजे से 11ः45 बजे तक निर्धारित है।

जिले में कक्षा 12 हेतु कुल 71 परीक्षा केन्द्र तथा कक्षा 10 हेतु कुल 74 परीक्षा केन्द्र निर्धारित किए गए हैं। परीक्षा के सफल संचालन हेतु प्रशासन द्वारा समुचित व्यवस्थाएँ सुनिश्चित की गई हैं।

Kanthal Media
Author: Kanthal Media

Pratapgarh

Leave a Comment