प्रतापगढ़ की जिला 




जेल में आज एक कैदी ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली, इसके बाद जेल में हड़कंप मच गया,यह कैदी अपनी पत्नी और भाई की हत्या के मामले में जेल में बंद था, प्रथम दृष्टया आत्महत्या की वजह कैदी का अवसाद ग्रस्त होना बताया जा रहा है
जिला जेल अधीक्षक सौरभ स्वामी ने बताया कि जिला जेल में धमोतर थाना क्षेत्र के बिल्ली खेड़ा का रहने वाला प्रेमचंद मीणा अपनी पत्नी और भाई की हत्या के आरोप में बंद था इसने अपनी बेटी की भी हत्या का प्रयास किया था,अदालत में इसके मामले की सुनवाई चल रही थी, बीते 6 महीने से परिवार का कोई भी सदस्य इससे मिलने नहीं आया था इसलिए यह अवसाद ग्रस्त था, आज दोपहर 11 बजे जब कैदियों की गिनती की जा रही थी तो एक कैदी कम मिला, जेल परिसर में तलाश किया गया तो प्रेमचंद मीणा बाथरूम में फंदे से लटका हुआ था और इसकी मौत हो चुकी थी, इसने बाथरूम में कंबल के फीते से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी ,मामले की सूचना तुरंत उच्च अधिकारियों को दी गई ,एफएसएल टीम भी मौके पर पहुंची और जांच शुरू की ,इस दौरान मृतक के परिजनों को भी सूचित किया गया ,घटना की सूचना मिलने पर डीआईजी जेल उदयपुर राजेंद्र कुमार भी प्रतापगढ़ पहुंचे और घटनाक्रम की जानकारी ली, बाद में एमजेएम प्रेक्षा झुंझुनवाला की मौजूदगी में जिला चिकित्सालय में मृतक का पोस्टमार्टम करवाया गया और शव परिजनों के सुपुर्द किया गया, जेल अधिकारियों द्वारा मामले की न्यायिक जांच होने की बात कही जा रही है
Author: Kanthal Media
Pratapgarh
