सहकारिता मंत्री गौतम दक के कर कमलों से हुए कई विकास कार्यो के लोकार्पण एवं शिलान्यास

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

प्रतापगढ़ – राजस्थान सरकार केसहकारिता एवं नागरिक उड्डयन मंत्री गौतम दक ने प्रतापगढ़ जिले की बड़ीसादड़ी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत पंचायत समिति धमोतर की विभिन्न ग्राम पंचायत में गत रविवार को करोड़ों रुपए की लागत से किए गए विकास कार्यों का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया।
जानकारी देते हुए भाजपा जिला सह कोषाध्यक्ष हार्दिक छोरिया ने बताया की सहकारिता एवं नागरिक उड्डयन मंत्री गौतम दक ने बड़ीसादड़ी विधानसभा क्षेत्र के प्रतापगढ़ जिलान्तर्गत पंचायत समिति धमोतर की चिकलाड़, बिहारा, बावड़ीखेड़ा, नारायणखेड़ा, बिलिया रुंडी, खोरिया, बम्बोरी आदि ग्राम पंचायत में करोड़ों रुपए की लागत से किए गए विकास कार्यों का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया।
इस अवसर पर सहकारिता मंत्री दक ने आमजन की समस्याएं सुनकर शीघ्र समाधान करने हेतु अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए।
सहकारिता मंत्री गौतम दक ने चिकलाड़ में 33/ 11 केवी ग्रिड सब स्टेशन जीएसएस का शिलान्यास किया, जिससे क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति और अधिक सुदृढ़ होगी। ग्राम पंचायत बिहारा में नवीन ग्राम पंचायत भवन एवं विभिन्न निर्माण कार्यों का लोकार्पण किया। वही ग्राम पंचायत बावड़ी खेड़ा में नवीन ग्राम पंचायत भवन एवं नवीन उप स्वास्थ्य केंद्र भवन का उद्घाटन किया। इसके अलावा नारायणखेड़ा बिल्लारूण्डी एनीकेट का शिलान्यास किया तथा नारायणखेड़ा में नवनिर्मित खुला बरामदा एवं नवीन विकास कार्यों का उद्घाटन किया गया। इसी के साथ ग्राम पंचायत खोरिया में जल जीवन मिशन के अंतर्गत हर घर पेयजन पहुंचे, इस हेतु पाइप लाइन के कार्य की शुरुआत हेतु भूमि पूजन किया, जिससे ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल की सुविधा उपलब्ध होगी। इस अवसर पर खोरिया ग्राम वासियों द्वारा सहकारिता मंत्री गौतम दक को फलो से तोलकर स्वागत किया। ग्राम पंचायत बंबोरी में नवीन ग्राम पंचायत भवन एवं नवीन उप स्वास्थ्य केंद्र के भवन का उद्घाटन किया गया । इस अवसर पर सैकड़ो कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी की रीति नीति, विकास कार्य एवं मंत्री दक की सादगीपूर्ण कार्यशाली से प्रभावित होकर भारतीय जनता पार्टी परिवार में सम्मिलित होते हुए भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान ग्रामीणों एवं कार्यकर्ताओं में मंत्री दक का पारंपरिक स्वागत घोड़े पर बैठाकर किया तथा तलवार भेट कर सम्मान किया।
सहकारिता मंत्री गौतम दक ने अपने संबोधन में कहा कि प्रदेश सरकार का लक्ष्य अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक विकास की रोशनी पहुंचना है, पेयजल, सड़क, बिजली, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है, कार्यक्रम के दौरान मंत्री दक ने ग्राम चमलावदा में आयोजित भागवत कथा में भी सहभागिता की तथा धर्मसभा को संबोधित भी किया।
आयोजित लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष गणपतलाल सुथार, जिला मंत्री धर्मवीर मीणा, खेमराज कुमावत, बारावरदा मंडल अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह बारावरदा, देवगढ़ मंडल अध्यक्ष धनराज मीणा, जिला परिषद सदस्य देवीलाल मेघवाल, पंचायत समिति सदस्य पूनमचंद मीणा, हुकमसिंह मेरियाखेड़ी, महिपाल जैन, सरपंच ललित मीणा ख़ुटगढ़, बलवीर मीणा जोलर, मांगीलाल मीणा मंग़री, भंवर लाल मीणा गयासपुर, दिलीप मीणा सामली पठार, भांनजी मीणा मांडकला, पिंकी मीणा बिहारा, मदन लाल मीणा खोरिया, भेरूलाल मीणा थडा, अनुसुईया मीणा बंबोरी, मांगीलाल मीणा मेरियाखेड़ी, चुनीलाल मीणा केसरपुरा सरपंच प्रतिनिधि, पारस मीणा बावड़ीखेड़ा, नाजूराम मीणा, मिठूलाल मीणा, मंडल महामंत्री नरेंद्र लबाना, शिवराम गुर्जर, राकेश मीणा, अमृत मीणा, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष विक्रम गुर्जर, गणपत गुर्जर, महिला मोर्चा कमला मीणा, एवं समस्त शक्तिकेंद्र संयोजक, बूथ अध्यक्ष एवं कार्यकर्ता की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ।

Kanthal Media
Author: Kanthal Media

Pratapgarh

Leave a Comment