राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस मनाया जिला चिकित्सालय में रक्तदाताओं का सम्मान

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

प्रतापगढ़ जिला चिकित्सालय सभागार में बुधवार को राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस मनाया गया। इस अवसर पर जिला चिकित्सालय प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर आलोक यादव, डॉक्टर दिलीप पैथोलॉजिस्ट और जिला चिकित्सालय में अत्यधिक रक्तदान शिवर लगाने वाले दीपक प्रजापति द्वारा दीप प्रजलित कर दिवस की विधिवत शुरुआत की गई।

इस अवसर पर डॉक्टर आलोक यादव द्वारा रक्तदान लगाने वाली संस्थाओं के प्रभारी को प्रशस्ती पत्र देकर सम्मानित किया। सभी का आभार व्यक्त किया और सभी से आग्रह किया कि आने वाले समय में ज्यादा से ज्यादा कैंप लगाकर रक्तदान करवाये। जिला चिकित्सालय में रक्त की कमी महसूस नहीं हो ऐसा आप प्रयास करे तो अच्छा रहेगा। इसी तरह डॉक्टर दिलीप द्वारा वर्ष भर में लगे रक्तदान शिविर और रक्त संग्रहण की जानकारी दी गई। सभी को रक्त दान करने और कराने की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर दीपक प्रजापति ने भी संबोधित किया। अंत में आभार गोपाल पाटीदार नर्सिंग अधीक्षक द्वारा किया गया।

Kanthal Media
Author: Kanthal Media

Pratapgarh

Leave a Comment