
प्रतापगढ़, 1 अक्टूबर। अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग एवं रिद्धि सिद्धि सेवा संस्था के संयुक्त तत्वाधान में संचालित मुख्यमंत्री पुनर्वास गृह में वृद्धजन सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर 50 वृद्धजनों का माला पहनाकर सम्मान किया गया।

कार्यक्रम में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग अधिकारी डॉ. टी. आर. आमेटा, सामाजिक सुरक्षा अधिकारी उम्मेद अली, समाजसेवी प्रहलाद सुथार, भावना कुमारी, कुसुम कुमारी, संस्था अध्यक्ष भेराराम चौधरी, व्यवस्थापक प्रभुराम चौधरी एवं अन्य अधिकारी–कार्मिक उपस्थित रहे।
डॉ. टी. आर. आमेटा ने वृद्धजनों को सरकार द्वारा संचालित सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की जानकारी दी और कहा कि समाज के वरिष्ठजन हमारे लिए प्रेरणा स्रोत हैं। विभाग हमेशा उनके सम्मान और सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।
सामाजिक सुरक्षा अधिकारी उम्मेद अली ने कहा कि वृद्धजन हमारे समाज की धरोहर हैं, उनकी सेवा और देखभाल करना हर व्यक्ति का नैतिक दायित्व है।
समाजसेवी प्रहलाद सुथार ने कहा कि वरिष्ठजन हमें संस्कार और अनुभव की सीख देते हैं, ऐसे में उनका सम्मान करना ही सबसे बड़ा कर्तव्य है। संस्था अध्यक्ष भेराराम चौधरी ने संस्था के कार्यों की जानकारी दी।
इस दौरान अधिकारियों ने वृद्धजनों से मिलकर उनके रहने, खाने-पीने और अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी ली।
Author: Kanthal Media
Pratapgarh
