कलेक्टर डॉक्टर अंजली राजोरिया ने छोटी सादड़ी में ग्रामीण सेवा शिविरों का किया निरीक्षण

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


प्रतापगढ़ कलक्टर डॉ अंजलि राजोरिया ने छोटीसादड़ी में आयोजित शहरी सेवा शिविरों का निरीक्षण किया। उन्होंने आमजन को सम्बोधित करते हुए कहा कि शहरी एवं ग्रामीण सेवा शिविर आमजन के लिए समस्या निराकरण और योजनाओं का लाभ लेने का बड़ा माध्यम है।

उन्होंने शिविर का अवलोकन करते हुए कहा कि ग्रामीण एवं शहरी सेवा शिविरों का उद्देश्य अंतिम छोर तक सरकारी योजनाओं को पहुंचाना है, ताकि आमजन को पारदर्शी एवं सुगम सेवाएं उपलब्ध हो सकें। उन्होंने शिविर का अवलोकन करते हुए उपस्थित आमजन से उनकी समस्याओं एवं सेवाओं के संबंध में जानकारी ली। इस अवसर पर कलक्टर ने स्वच्छ भारत मिशन के तहत कपड़े के थैले वितरित कर प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने का संदेश दिया।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिविरों के माध्यम से सरकारी योजनाओं का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार किया जाए तथा आमजन को विभिन्न सेवाओं का त्वरित लाभ सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने एक-एक काउंटर पर जाकर प्रत्येक विभाग द्वारा किए जा रहे कार्यों और प्रगति के बारे में पूछा। इस अवसर एसडीएम यतींद्र पोरवाल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Kanthal Media
Author: Kanthal Media

Pratapgarh

Leave a Comment