शहरी सेवा शिविर अभियान के तहत 17 सितम्बर से लगेंगे कैंप

नगर परिषद प्रतापगढ़ द्वारा यहां आयोजित होंगे कैंप
प्रतापगढ़,15 सितम्बर।शहरी सेवा अभियान के तहत नगर परिषद प्रतापगढ़ द्वारा शिविरों का आयोजन 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2025 तक किया जाएगा। शिविर शेड्यूल के अनुसार प्रातः 9.30 बजे से सायं 6 बजे तक चलेंगे। आयुक्त नगर परिषद प्रतापगढ़ जितेंद्र मीणा ने बताया कि दिनांक 17, 18 एवं 19 सितम्बर को वार्ड संख्या 1 से 5 तक के लिए शिविर आयोजित होंगे। इसी प्रकार 20, 23 एवं 24 सितम्बर को वार्ड संख्या 6 से 10 तक तथा 25, 26 एवं 27 सितम्बर को वार्ड संख्या 11 से 15 तक के लिए शिविर लगेंगे।
इसके बाद 29 सितम्बर, 1 एवं 3 अक्टूबर को वार्ड संख्या 16 से 20 तक, 4, 6 एवं 7 अक्टूबर को वार्ड संख्या 21 से 25 तक, 8, 9 एवं 10 अक्टूबर को वार्ड संख्या 26 से 30 तक, 11, 13 एवं 14 अक्टूबर को वार्ड संख्या 31 से 35 तक तथा 15, 16 एवं 17 अक्टूबर को वार्ड संख्या 36 से 40 तक के लिए शिविर आयोजित किए जाएंगे। नगर परिषद आयुक्त श्री मीणा ने आमजन से अपील की है कि वे निर्धारित तिथियों पर शिविर में पहुंचकर अधिक से अधिक लाभ उठाएं।

Author: Kanthal Media
Pratapgarh
