प्रतापगढ़, 15 सितम्बर। जिला कलेक्ट्रेट में सोमवार को जिला कलक्टर डॉ. अंजलि राजोरिया की अध्यक्षता में जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में बजट घोषणाओं, फ्लैगशिप योजनाओं, विकास कार्यों और ग्रामीण एवं शहरी सेवा शिविर अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए चर्चा की गई।

अधिकारियों ने पीपीटी के माध्यम से मौसमी बीमारियों, स्वामित्व योजना, लाडो प्रोत्साहन योजना, स्वच्छ भारत मिशन सहित फ्लैगशिप योजनाओं में प्रगति व अन्य बिंदुओं के बारे में बताया। जिला कलक्टर ने सभी पैरामीटर पर प्रगति लाते हुए बेहतर रैंक सुनिश्चित करने और आमजन को पात्रतानुसार लाभान्वित करने के निर्देश दिए।
जिला कलक्टर ने कहा कि 17 सितम्बर से सेवा पर्व पखवाड़ा भी प्रारंभ हो रहा है, ऐसे में सभी विभाग और शहरी निकाय मिलकर शिविरों को सफल बनाने में सक्रिय सहयोग करें।
उन्होंने स्पष्ट किया कि शिविरों में आमजन की समस्याओं का समाधान किया जाए। उन्होंने कहा कि शिविरों की जिला स्तरीय कंट्रोल रूम से डेली प्रगति का पर्यवेक्षण किया जायेगा। उन्होंने कहा कि अधिकारी यह सुनिश्चित करें की शिविर में आए लोगो की समस्याओं का हाथो हाथ निस्तारण हो। सभी प्रभारी अधिकारी अपनी जिम्मेदारियों का निव्हन करते हुए शिविरों को सफल बनाएं।
उन्होंने निर्देश दिए कि अधिकारी एवं उनके अधीनस्थ स्वयं कैंपों का निरीक्षण करें, फीडबैक लें और सक्सेस स्टोरीज़ का डॉक्यूमेंटेशन कर उन्हें सोशल मीडिया एवं पारंपरिक मीडिया में साझा करें।
अतिरिक्त जिला कलक्टर विजयेश कुमार पंड्या ने सभी विभागों को अभियान से पूर्व आवश्यक तैयारी और तकनीकी सहयोग सुनिश्चित करने हेतु आपसी समन्वय से कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने संपर्क पोर्टल पर लंबित परिवादों की चर्चा करते हुए आमजन की समस्याओं के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी पोर्टल पर डाटा विहित समय पर अपलोड किया जाए।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जीवराज मीणा ने बताया कि यदि कोई व्यक्ति मौसमी बीमारियों के लक्षणों जैसे बुखार, सास लेने में तकलीफ या सर्दी खासी से ग्रसित है और चिकित्सा सलाह लेना चाहता है या संबंधित क्षेत्र में मेडिकल टीम नहीं हो तो कंट्रोल रूम के फोन नंबर 01478-222564 से सम्पर्क कर जानकारी ले सकते है।
बैठक में एसीईओ धनदान देथा, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक डॉ टी आर आमेटा, पीएमओ आलोक गुप्ता, सीडीईओ के के तेतरवाल, डीडी आइसीडीएस प्रेमसिंह मीणा सहित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
Author: Kanthal Media
Pratapgarh
