बाल विवाह रोकने और बाल संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए मंदिरों में पहुंचे जस्ट राइट टीम और गयात्री सेवा संस्थान के पदाधिकारी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


प्रतापगढ़ में गायत्री सेवा संस्थान व जस्ट राइट टीम ने एक्सेस टू जस्टिस कार्यक्रम के तहत विश्व चाइल्ड मैरिज फ्री अभियान चलाया। तीन दिवसीय इस अभियान के तहत मंदिरों में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया और श्रद्धालुओं को बाल विवाह रोकने और बाल संरक्षण के विषय में जानकारी प्रदान की गई
गायत्री सेवा संस्थान के जिला प्रभारी रामचन्द्र मेघवाल ने बताया कि बाल विवाह से बच्चों की शिक्षा का अधिकार छिन जाता है। यह उनके शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को प्रभावित करता है। इससे बालिकाओं की पढ़ाई रुक जाती है। कुपोषण और घरेलू हिंसा का खतरा बढ़ जाता है।

कार्यक्रम में मौजूद श्रद्धालुओं और पंडितों ने शपथ ली कि वे अपने परिवार और समाज में बाल विवाह नहीं होने देंगे। बच्चों की शिक्षा और सुरक्षा को पहली प्राथमिकता देंगे। बाल विवाह की सूचना मिलने पर तुरंत प्रशासन और चाइल्डलाइन 1098 को सूचित करेंगे।

इस दौरान संस्था के पदाधिकारीयो ने बताया कि बाल विवाह एक कानूनी अपराध है। इसे रोकने के लिए समाज के हर वर्ग का सहयोग जरूरी है। श्रद्धालुओं ने बच्चों को सुरक्षित माहौल देने का संकल्प लिया। सभी ने बाल विवाह रोकने, शिक्षा बढ़ाने और बाल अधिकारों की रक्षा में सहयोग का वादा किया। इस अवसर पर गायत्री सेवा संस्थान व जस्ट राइट टीम के सदस्यों का अहम् योगदान रहा |

Kanthal Media
Author: Kanthal Media

Pratapgarh

Leave a Comment