4 लाख रुपए की ब्राउन शुगर के साथ मध्य प्रदेश के इंदौर निवासी दो तस्कर गिरफ्तार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


150925_pratapgarh_4 lakh ki braun shugar ke sath do_av_sanjay
प्रतापगढ़ में पुलिस ने चार लाख रुपए की ब्राउन शुगर के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है, पुलिस ने एनटीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर उनके कब्जे से 15.16 ग्राम ब्राउन शुगर जप्त की है
सालमगढ़ थाना अधिकारी भानुप्रताप सिंह राणावत ने बताया कि पुलिस टीम गश्त करते हुए प्रतापगढ़ रतलाम रोड पर निनॉर शमशान घाट के सामने पहुंची तो वहां सड़क पर दो व्यक्ति बस का इंतजार करते हुए नजर आए जिन्होंने पुलिस जीप को देखकर भागने का प्रयास किया, जिन्हें पीछा कर पकड़ा गया और भागने का कारण पूछा तो वह कोई संतोषप्रद जवाब नहीं दे पाए, पुलिस को मामला संदिग्ध लगने पर दोनों की तलाशी ली गई तो उनके कब्जे से 15.16 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुई जिसकी कीमत 4 लाख रुपए बताई जा रही है, पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर दोनों तस्करों इंदौर निवासी सोनू भार्गव और विजय अहिरवार को गिरफ्तार कर लिया,पुलिस दोनों से पूछताछ में जुटी है

Kanthal Media
Author: Kanthal Media

Pratapgarh

Leave a Comment