हथियार सप्लायर गिरफ्तार गुजरात की खंभात जेल से प्रोडक्शन वारंट के जरिए किया गया गिरफ्तार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


प्रतापगढ़ की अरनोद थाना पुलिस ने इलाके में अवैध हथियार सप्लाई करने के मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, गुजरात के आनंद जिले की खंभात सब जेल से गिरफ्तार इस हथियार सप्लायर से पुलिस अब पूछताछ में जुटी है
अरनोद थाना अधिकारी हजारीलाल ने बताया कि बीती 2 सितंबर को पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान कोटडी निवासी साहिल खान को आर्म्स एक्ट के तहत गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक पिस्टल, दो जिंदा कारतूस और दो मैगजीन बरामद की थी, पूछताछ में उसने यह हथियार मध्य प्रदेश के जावरा निवासी असलम खान पठान से लाना बताया था तभी से पुलिस असलम की तलाश में जुटी थी ,पुलिस को सूचना मिली कि असलम गुजरात की खंभात सब जेल में बंद है, इस पर उसे प्रोडक्शन वारंट के जरिए गिरफ्तार कर लिया गया, पुलिस अब उससे अवैध हथियारों के अन्य मामलों में पूछताछ में जुटी

Kanthal Media
Author: Kanthal Media

Pratapgarh

Leave a Comment