कोचिंग जा रही छात्रा के साथ मनचले ने की छेड़छाड़

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

प्रतापगढ़ में पुलिस ने ऑपरेशन पंजा के तहत कार्रवाई करते हुए नाबालिग से छेड़छाड़ करने के मामले में एक मनचले को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया जहां से उसे जेल भेजने के आदेश दिए गए,पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त स्कूटी भी जप्त की है
छोटी सादड़ी थाना अधिकारी प्रवीण टांक ने बताया कि पीड़िता ने अपने पिता के साथ थाने पहुंचकर प्रकरण दर्ज करवाया कि वह रोजाना दोपहर में तीन से 6 बजे तक कोचिंग सेंटर पर पढ़ने के लिए जाती है, रास्ते में सौरभ खटीक नाम का युवक उसे लगातार परेशान कर रहा है, 10 सितंबर को भी वह जब कोचिंग सेंटर से लौट रही थी तो रास्ते में इस युवक ने उसके साथ छेड़छाड़ की और परेशान किया, पीड़िता ने बताया कि यह युवक कभी भी उसके साथ गंभीर वारदात कर सकता है ,इस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सौरभ खटीक को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने वारदात करना स्वीकार किया, पुलिस ने उसे पोक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया जहां से उसे जेल भेजने के आदेश दिए गए ,पुलिस ने वारदात में काम में ली गई स्कूटी को जप्त कर लिया है

Kanthal Media
Author: Kanthal Media

Pratapgarh

Leave a Comment