10 सालों से फरार मादक पदार्थ तस्कर गिरफ्तार गुजरात के राजकोट से हुई गिरफ्तारी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मादक पदार्थ तस्करी के एक मामले में बीते 10 सालों से फरार चल रहे स्थाई वारंटी को प्रतापगढ़ की अरनोद थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है,गुजरात के राजकोट से गिरफ्तार इस आरोपी को अब अदालत में पेश किया जाएगा
   अरनोद थाना अधिकारी प्रभुलाल ने बताया कि 10 साल पहले 2015 में पुलिस ने बड़ी मात्रा में मादक पदार्थ जप्त कर एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया था,इस मामले में तस्करों को सहयोग करने वाले गुजरात के राजकोट निवासी जुनेजा महबूब का नाम भी सामने आया था, जिस पर पुलिस लगातार इसकी तलाश कर रही थी लेकिन यह हाथ नहीं आ रहा था,  मुखबिर के जरिए मिली सूचना के आधार पर इसे राजकोट से गिरफ्तार कर लिया गया जिसे अब अदालत में पेश किया जाएगा
Kanthal Media
Author: Kanthal Media

Pratapgarh

Leave a Comment