प्रतापगढ़ में पुलिस ने शांति भंग में दो बदमाशों को गिरफ्तार कर उनके अपराध की कुंडली खंगाली तो चौंकाने वाली जानकारी सामने आई, एक पर बांसवाड़ा पुलिस ने 10 हजार रुपए का इनाम घोषित कर रखा था तो दूसरा हत्या और चोरी के मामले में वांछित था,पुलिस दोनों को अब बांसवाड़ा पुलिस के सुपुर्द करेगी

पीपलखूंट थाना अधिकारी जयेश पाटीदार ने बताया कि मोबाइल के जरिए सूचना मिली कि नलवा केला मेला मार्ग पर दो व्यक्ति आने जाने वाले राहगीरों को परेशान कर रहे हैं और उनके साथ लड़ाई झगड़ा कर रहे हैं, इस पर पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची तो वहां दो व्यक्ति लोगों के साथ झगड़ा कर रहे थे,इस पर पुलिस ने दोनों को शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार कर लिया, पूछताछ में दोनों ने अपने नाम बांसवाड़ा निवासी सूरज मीणा और सुनील चरपोटा बताएं, पुलिस ने संबंधित थानों में उनके अपराध के विषय में जानकारी जुटाई तो पता लगा कि सूरज मीणा पर संपत्ति संबंधी प्रकरण दर्ज है और बांसवाड़ा पुलिस ने उस पर 10 हजार रुपए का इनाम घोषित कर रखा है, इसी तरह सुनील चरपोटा पर भी हत्या और चोरी का प्रकरण दर्ज है जिसमें वह वांछित चल रहा है, दोनों को अब बांसवाड़ा पुलिस के सुपुर्द किया जाएगा

Author: Kanthal Media
Pratapgarh
