प्रतापगढ़ में पुलिस ने फरार चल रहे एक अफीम डोडा चूरा सप्लायर को गिरफ्तार किया है,इस मामले में इसके साथी तस्कर को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है,पुलिस अब इससे तस्करी के नेटवर्क का पता लगाने में जुटी है
देवगढ़ थाना अधिकारी महेंद्र सिंह ने बताया कि एक पखवाड़े पहले पुलिस द्वारा प्रतापगढ़ धरियावद रोड पर पुंगा तालाब चौकी के सामने नाकाबंदी की जा रही थी,इसी दौरान बाइक सवार एक व्यक्ति के कब्जे से बड़ी मात्रा में अफीम डोडा चूरा बरामद किया गया था,पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर तस्करी के काम में ली जा रही बाइक को जप्त कर तस्कर बड़ी लाक निवासी मनोज थोरी को गिरफ्तार कर लिया था, पूछताछ में उसने यह अफीम डोडा चूरा पांच इमली निवासी रायचंद थोरी से लाना बताया जिस पर पुलिस रायचंद की तलाश में जुटी थी,आज मुखबिर के जरिए मिली सूचना के आधार पर रायचंद को भी गिरफ्तार कर लिया गया, पुलिस अब इससे पूछताछ में जुटी है


