
राजस्थान उच्च न्यायालय की खंडपीठ उदयपुर में स्थापित करने की लंबे समय से चली आ रही मांग को लेकर प्रतापगढ़ के धरियावद में बार एसोसिएशन ने आज कार्य बहिष्कार किया। इस दौरान संघर्ष समिति के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने उपखण्ड अधिकारी को सिविल न्यायाधीश एवं मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के नाम ज्ञापन सौंपा। अधिवक्ता हरी सिंह कोठारी ने बताया कि उदयपुर में हाईकोर्ट खंडपीठ की स्थापना की मांग पिछले 42 वर्षों से लगातार उठाई जा रही है। इस दौरान कई बार सरकार के स्तर पर हाईकोर्ट बेंच संघर्ष समिति के साथ वार्ताएं भी हुईं, लेकिन अब तक कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया।उन्होंने कहा कि इतने वर्षों बाद भी वकीलों को आंदोलन का सहारा लेना पड़ रहा है, जो न्याय व्यवस्था के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है। अधिवक्ताओं ने सरकार से शीघ्र संज्ञान लेने और उदयपुर में हाईकोर्ट खंडपीठ की स्थापना करने की मांग दोहराई।

Author: Kanthal Media
Pratapgarh
