



विश्व आदिवासी अधिकार दिवस के मौके पर आज प्रतापगढ़ में भील प्रदेश मुक्ति मोर्चा की ओर से मिनी सचिवालय पर प्रदर्शन किया गया, इस दौरान राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के नाम कलेक्टर को 32 सूत्रीय मांग पत्र सोंपा गया जिसमें आदिवासियों की समस्याओं के समाधान की मांग की गई
भील प्रदेश मुक्ति मोर्चा के प्रदेश संयोजक शानू हाडा ने बताया कि 26 जनवरी 1950 से आदिवासियों की जो जमीन शासन प्रशासन द्वारा छीनी गई चाहे वह उनके नियंत्रण में रही चारागाह या वन खंड की रही उन्हें वापस की जाए या उनकी रॉयल्टी प्रदान की जाए,आदिवासी समाज के लिए अलग धर्म कोड रखा जाए ताकि उनकी सांस्कृतिक पहचान कायम रहे, आदिवासी भाषाओं को आठवीं अनुसूची में शामिल किया जाए, नदियों के पानी में आदिवासियों के लिए जल आरक्षण की व्यवस्था की जाए,वनों में आदिवासियों का बेरोकटोक आवागमन सुनिश्चित किया जाए, 9 अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस के मौके पर सार्वजनिक राष्ट्रीय अवकाश घोषित किया जाए,इसको लेकर मोर्चा की ओर से मिनी सचिवालय पर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया गया और कलेक्टर को 32 सूत्रीय मांग पत्र सौंप कर आदिवासियों के साथ हुए अन्याय की भरपाई सुनिश्चित करने की मांग की गई, इस दौरान बड़ी संख्या में मोर्चा के पदाधिकारी उपस्थित रहे

Author: Kanthal Media
Pratapgarh
