प्रतापगढ़ में ग्रामीण ओपन कबड्डी टूर्नामेंट का समापन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

प्रतापगढ़ के पीपलीखेड़ा सेमलखेड़ी में तीन दिवसीय ग्रामीण ओपन कबड्डी टूर्नामेंट का आयोजन हुआ, जिसमें 32 टीमों ने भाग लिया। रोमांचक फाइनल मुकाबला मीरावता वर्सेस पीपलीखेड़ा आरजे गोल्डन के बीच खेला गया। तीन बार मैच टाई होने के बाद गोल्डन रेड में पीपलीखेड़ा आरजे गोल्डन विजेता बना,जबकि मीरावता उपविजेता रहा। विजेता टीम को 21 हजार रुपये का प्रथम इनाम सरपंच प्रतिनिधि अनिल कुमार मीणा द्वारा दिया गया, वहीं उपविजेता को उपसरपंच दिनेश प्रजापत ने पुरस्कृत किया। समारोह में पंचायत समिति सदस्य, पूर्व सरपंच, वार्ड पंच और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

Kanthal Media
Author: Kanthal Media

Pratapgarh

Leave a Comment