

प्रदेश के सहकारिता मंत्री गौतम दक के जन्मदिन पर आज उनके गृह विधानसभा क्षेत्र प्रतापगढ़ में विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजन किए गए, भाजपा कार्यकर्ताओं और नंद रमण स्मृति संस्थान के पदाधिकारीयों ने विभिन्न सेवा कार्यों का भी इस दौरान आयोजन किया
सहकारिता मंत्री गौतम दक का जन्मदिन जिले के नकोर ,बारावरदा और प्रतापगढ़ में सेवा कार्यों के साथ मनाया गया, नंद रमण स्मृति संस्थान के अध्यक्ष हार्दिक छोरिया के नेतृत्व में प्रतापगढ़ में भाजपा कार्यकर्ताओं और संस्थान के पदाधिकारीयों ने तपस संस्थान में विमंदित बालकों को भोजन कराया और दक के स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना की ,इसी तरह नकोर और बारावरदा मंडल में भी भाजपा कार्यकर्ताओं ने धूमधाम के साथ केक काटकर दक का जन्मदिन मनाया, यहां भी सेवा कार्यों के आयोजन किए गए जिसमे गायों को हरा चारा खिलाया गया और निराश्रितों को भोजन करवाया गया

Author: Kanthal Media
Pratapgarh
