सहकारिता एवं नागरिक उड्डयन मंत्री गौतम दक का जन्मदिवस धूम-धाम से मनाया

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

प्रतापगढ़ – राजस्थान सरकार के सहकारिता एवं नागरिक उड्डयन मंत्री, व बड़ीसादडी विधानसभा क्षेत्र के विधायक गौतम दक के जन्मदिवस के अवसर पर प्रतापगढ़ जिले के विधानसभा क्षेत्र बड़ीसादड़ी के अंतर्गत बारावरदा – देवगढ़ मंडल द्वारा श्री महावीर गोवर्धन गौशाला, बारावरदा में गौमाता को हरा चारा व गुड़ खिला कर गौसेवा के साथ एवं केक काटकर धूमधाम से जन्मदिवस मनाया गया।
भाजपा जिला सह-कोषाध्यक्ष हार्दिक छोरिया ने बताया कि प्रदेश के सहकारिता एवं नागरिक उड्डयन मंत्री गौतम दक का जन्मदिवस बारावरदा मंडल अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह लालपुरा एवं देवगढ़ मंडल अध्यक्ष धनराज मीणा के नेतृत्व में भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओ द्वारा मनाया गया। छोरिया ने बताया कि सहकारिता मंत्री गौतम दक का जीवन सादगी, समर्पण एवं जनकल्याण का प्रतीक है। सहकारिता मंत्री गौतम दक के नेतृत्व में सहकारिता विभाग, नागरिक उड्डयन विभाग सहित सम्पूर्ण बड़ीसादड़ी विधानसभा क्षेत्र में जनहितकारी एवं ऐतिहासिक विकास कार्य हुए हैं, जिनका लाभ आमजन तक पहुँचा है। जन्मदिवस को सेवा कार्यों के माध्यम से मनाना भारतीय जनता पार्टी की मूल विचारधारा को दर्शाता है। गौ-सेवा जैसे पुण्य कार्य समाज में सकारात्मक संदेश देते हैं तथा संगठन को और अधिक सशक्त बनाते हैं।

सहकारिता मंत्री गौतम दक के जन्मदिवस के अवसर पर बारावरदा एवं देवगढ़ मंडल के कई स्थानों पर कार्यकर्ताओ द्वारा सेवा प्रकल्प चलाए गए एवं धूमधाम से मंत्री दक का जन्मदिवस मनाया गया।
बारावरदा गौशाला में आयोजित कार्यक्रम में जिला व मंडल पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, वरिष्ठजन, महिलाएँ एवं युवाओं सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Kanthal Media
Author: Kanthal Media

Pratapgarh

Leave a Comment