
प्रतापगढ़, 17 अक्टूबर। जिले के अरनोद व धरियावद तहसील क्षेत्र में आंधी तूफान/अतिवृष्टि से कच्चा मकान गंभीर/अपूर्ण क्षतिग्रस्त होने पर अनुशंसा के आधार पर अरनोद तहसील के मण्डावरा निवासी घनश्याम मीणा को 10 हजार की राशि क्षतिपूर्ति के लिए स्वीकृत की गई।

जिला कलक्टर डॉ. अंजलि राजोरिया ने जारी आदेश में बताया कि इसी तरह से धरियावद तहसील के अंतर्गत भरकुंडी निवासी मालिया मीणा को 20 हजार, मुंगाणा निवासी नानूराम मीणा को 15 हजार, लोहागढ़ निवासी केसरी मीणा को 17 हजार, पायरा निवासी पलिया मीणा को 15 हजार की आर्थिक सहायता राशि क्षतिपूर्ति के लिए स्वीकृत की गई है।
इसी तरह से छोटीसादड़ी तहसील क्षेत्र में विभिन्न आगजनी एवं आकाशीय बिजली गिरने से पशुबाड़ा व पशु की मृत्यु होने पर आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है।
जिला कलक्टर ने बताया कि सियाखेड़ी निवासी विद्याबाई मीणा की पशुबाड़ा, एक भैंड़ व 5 बकरियों की मृत्यु होने पर कुल 27 हजार, धोलापानी के निवासी नंदलाल मीणा, उदयलाल मीणा व शांतिलाल मीणा की आकाशीय बिजली गिरने से एक-एक भैंस की मृत्यु होने पर प्रत्येक को 37 हजार 500 रूपये की आर्थिक सहायता राशि एसडीआरएफ नॉर्म्स के अनुसार स्वीकृत की गई है।
Author: Kanthal Media
Pratapgarh
