
प्रतापगढ़, 13 अक्टूबर। राजस्थान सरकार द्वारा मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में ग्रामीण सेवा शिविर 2025 आमजन के लिए जीवन बदलने वाली पहल साबित हो रहे हैं। शिविरों के माध्यम से ग्रामीणों की समस्याओं का न केवल मौके पर समाधान हो रहा है बल्कि जरूरतमंदों को राहत भी मिल रही है। जिला कलक्टर डॉ. अंजलि राजोरिया के निर्देशन में जिलेभर की विभिन्न ग्राम पंचायतों व शहर मुख्यालय पर शिविरों का आयोजन किया जा रहा है।

*आज यहां होंगे शहरी सेवा शिविर*
आयुक्त नगर परिषद ने बताया कि शहरी सेवा शिविर के तहत नगर परिषद प्रतापगढ़ में 14 अक्टूबर को वार्ड संख्या 31 से 35 तक का व 15 से 17 अक्टूबर तक वार्ड संख्या 36 से 40 तक का शिविर आयोजित होंगे।
’
*16 अक्टूबर को यहां होगे ग्रामीण सेवा शिविर*
जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी ने बताया कि ग्रामीण सेवा शिविर के तहत 16 अक्टूबर, गुरुवार को छोटीसादड़ी पंचायत समिति की करजू व साटोला, धरियावद पंचायत समिति की जूनाबोरिया व अणत, प्रतापगढ़ पंचायत समिति की बरोठा व असावता एवं धमोत्तर पंचायत समिति की चिकलाड व ग्यासपुर में शिविरों का आयोजन होगा।
——
Author: Kanthal Media
Pratapgarh
