विप्र महापंचायत का पोस्टर विमोचन, समाज के हक की आवाज बुलंद

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

प्रतापगढ़। आगामी 21 दिसंबर 2025 को आयोजित होने वाली विप्र महापंचायत की तैयारियां जोरों पर हैं। इस महापंचायत का आयोजन सीतामऊ (मध्यप्रदेश) के हवाई पट्टी मंडी प्रांगण में सुबह 11 बजे से किया जाएगा। इसी क्रम में

प्रतापगढ़ में विप्र सेना टीम के नेतृत्व में पोस्टर विमोचन कार्यक्रम आयोजित हुआ।

कार्यक्रम की अध्यक्षता विप्र फाउंडेशन के प्रदेश उपाध्यक्ष विकास शर्मा ने की, जबकि संरक्षक चन्द्रशेखर मेहता मुख्य अतिथि रहे। इस अवसर पर विप्र सेना के पदाधिकारी सुनील शर्मा ने समाज के सभी ब्राह्मण संगठनों और विप्र बंधुओं से महापंचायत में बड़ी संख्या में भाग लेने की अपील की।

सुनील शर्मा ने केंद्र सरकार से समाजहित में कई प्रमुख मांगे रखीं। उन्होंने कहा कि EWS आरक्षण को 10 प्रतिशत से बढ़ाकर 14 प्रतिशत किया जाए और उसकी विसंगतियों को दूर किया जाए। साथ ही EWS प्रमाण पत्र की वैधता तीन वर्ष की जाए। शर्मा ने ब्राह्मण समाज को शिक्षा, स्वरोजगार, ऋण, छात्रवृत्ति और प्रशिक्षण योजनाओं में प्राथमिकता देने की भी मांग की।

उन्होंने कहा कि मंदिर माफी भूमि संरक्षण एक्ट बनाया जाए, मंदिरों की जमीनों पर कब्जों को अवैध व गैर-जमानती अपराध घोषित किया जाए। इसके अलावा पुजारियों को ₹10,000 मासिक मानदेय, गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा, गौ वध पर कठोर दंड, और ब्राह्मण समाज को उचित राजनीतिक प्रतिनिधित्व दिए जाने की भी मांग उठाई।

इस मौके पर आचार्य दिनेश द्विवेदी, रवि जोशी, पीयूष शर्मा (कोषाध्यक्ष, युवा प्रकोष्ठ), शुभम भट्ट (जिला मीडिया प्रभारी), हेमंत वैष्णव, गोपाल भाई (गो रक्षा दल अध्यक्ष), विष्णु भाई (विश्व हिंदू परिषद) सहित कई विप्र बंधु उपस्थित रहे।
पोस्टर विमोचन के साथ ही समाज में उत्साह और एकजुटता का संदेश दिया गया।

Kanthal Media
Author: Kanthal Media

Pratapgarh

Leave a Comment