चार दिवसीय “किशोर-किशोरी सशक्तिकरण एवं सुरक्षित विद्यालय आमुखीकरण कार्यशाला” का सफल आयोजन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

प्रतापगढ़, 11 अक्टूबर। आदर्श सरस्वती बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय प्रतापगढ़ में 7 अक्टूबर 2025 से 10 अक्टूबर 2025 तक चार दिवसीय “किशोर-किशोरी सशक्तिकरण एवं सुरक्षित विद्यालय आमुखीकरण कार्यशाला” का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यशाला का उद्देश्य विद्यालयों में किशोर-किशोरियों के समग्र विकास, सुरक्षित वातावरण निर्माण और लैंगिक समानता को प्रोत्साहित करना था।
चार दिवसीय इस कार्यशाला में विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर प्रशिक्षण एवं संवादात्मक गतिविधियों के माध्यम से मार्गदर्शन प्रदान किया गया। मुख्य चर्चित विषयों में किशोर और चुनौतियां, जेंडर एवं बालक, जेंडर और जेंडर शब्दावली, जीवन कौशल शिक्षा, मीना-राजू एवं गार्गी मंच का उद्देश्य, गठन एवं कार्यप्रणाली, जलवायु परिवर्तन और उसका प्रभाव
जेंडर रिस्पॉन्सिव एजुकेशन, सुरक्षित विद्यालय की अवधारणा, बाल सुरक्षा से संबंधित कानूनी प्रावधान एवं नीतियां, किशोर-किशोरी का मनो-सामाजिक कल्याण पर चर्चा की गई।

कार्यशाला के दौरान छात्रों ने समूह चर्चा, भूमिका निर्वहन, पोस्टर निर्माण, प्रश्नोत्तरी तथा प्रेजेंटेशन जैसी गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लिया।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य ने कहा कि “ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, संवेदनशीलता और जिम्मेदारी की भावना विकसित करते हैं, जिससे वे सुरक्षित और समतामूलक समाज के निर्माण में योगदान दे सकें।

Kanthal Media
Author: Kanthal Media

Pratapgarh

Leave a Comment