सिद्धपुरा ग्रामीण सेवा शिविर से हुए आमजन लाभान्वित 204 का चिकित्सीय परीक्षण, 83 का सौर ऊर्जा पंजीकरण, विद्युत कनेक्शन और योजनाओं से जोड़कर दी राहत वीडियो खबरों को देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को क्लिक करें

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सिद्धपुरा ग्रामीण सेवा शिविर से हुए आमजन लाभान्वित

204 का चिकित्सीय परीक्षण, 83 का सौर ऊर्जा पंजीकरण, विद्युत कनेक्शन और योजनाओं से जोड़कर दी राहत

प्रतापगढ़, 10

अक्टूबर। राज्य सरकार के निर्देशानुसार ग्राम पंचायत सिद्धपुरा में ग्रामीण सेवा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के दौरान पंचायती राज विभाग द्वारा स्वामित्व योजना के तहत तीन लाभार्थियों को आवासीय पट्टे एवं एक मृत्यु प्रमाण पत्र जारी किया गया। स्वास्थ्य विभाग द्वारा 204 लाभार्थियों का चिकित्सीय परीक्षण किया गया। विद्युत विभाग द्वारा 83 लाभार्थियों का सौर ऊर्जा योजना में पंजीकरण किया गया तथा एक लाभार्थी को नया विद्युत कनेक्शन प्रदान किया गया। महिला एवं बाल विकास विभाग ने गोद भराई रस्म का आयोजन कर एक महिला को लाभान्वित किया। वहीं राजस्व विभाग ने तीन व्यक्तियों के नामांतरण एवं 12 किसानों को लघु सीमांत प्रमाण पत्र जारी किए। शिविर में तहसीलदार रामेश्वर लाल, नायब तहसीलदार संदीप मेघवाल, अतिरिक्त विकास अधिकारी भीमराज प्रजापत, ग्राम पंचायत सिद्धपुरा के सरपंच मुकेश मीणा, ग्राम विकास अधिकारी नीलेश अंजना सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

विनोद बंजारा, कंकु बाई और बद्री लाल सुथार को मिला स्वामित्व पट्टा

ग्राम सिद्धपुरा के निवासी विनोद बंजारा पुत्र गोपी लाल ने बताया कि उन्होंने ग्राम पंचायत के माध्यम से स्वामित्व योजना के तहत पट्टा प्राप्त करने हेतु आवेदन किया था। ग्रामीण सेवा शिविर में उन्हें आवासीय पट्टा प्राप्त हुआ, जिससे वे अब लोन लेकर बेहतर मकान का निर्माण एवं व्यवसाय प्रारंभ करने की योजना बना रहे हैं। इसी तरह कंकु बाई और बद्री लाल सुथार ने राज्य सरकार और ग्राम पंचायत सिद्धपुरा का आभार जताते हुए कहा कि इस योजना से उन्हें अपने पुश्तैनी अधिकार प्राप्त हुए हैं और जीवन में स्थायित्व आया है। बद्री लाल ने कहा कि यह योजना ग्रामीणों के लिए वरदान साबित हो रही है, उन्होंने राज्य सरकार का आभार व्यक्त किया।

Kanthal Media
Author: Kanthal Media

Pratapgarh

Leave a Comment