हनुमान मंदिर की जमीन और कमरे पर अवैध अतिक्रमण। ग्रामीण पहुंचे मिनी सचिवालय। अतिक्रमण हटाने की मांग को लेकर सोंपा ज्ञापन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

प्रतापगढ़ के बिहारा हनुमान मंदिर की जमीन एवं कमरो पर अवैध कब्जे को हटाने को लेकर बड़ी संख्या में ग्रामीण मिनी सचिवालय पहुंचे और कलक्टर डॉ. अंजलि राजोरिया व तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा।

ग्रामवासियों ने ज्ञापन सौंपकर बताया कि बिहारा में किस्म मगरी की करीब 15 बीघा जमीन है जिस पर गांव बिहारा, बाबूपठार, टाण्डा, ढ़लमु मानपुरा, कुलमीपुरा, मजेसरिया, पड़ावा सभी ग्रामवासीयों ने मिलकर जमीन पर करीब 30 वर्ष पूर्व हनुमानजी के मंदिर का नवनिर्माण किया था। यह मंदिर करीब 100 से 150 वर्ष पुराना है जिसकी देख-रेख पुजा-पाठ हेतु पंण्डित की नियुक्ति कर रखी थी। इस मंदिर के पास दो कमरे गांव वासियो के सहयोग से बनाये गये थे जिसका उपयोग पुजारी पण्डित करते थे तथा मंदिर के आस पास भूमि पर बहुत सारे फलदार एवं छावदार वृक्ष लगाये हुवे थे लेकिन पिछले एक वर्ष से अतिक्रमियों ने इस मंदिर के पास में स्थित मंदिर की जमीन व मंदिर के लिए बना रखे कमरो पर अनाधिकृत कब्जा कर लिया है। इस जमीन पर फसल बो दी है व झोपडीयों का निर्माण कर लिया है।
ग्रामवासियों ने कई मर्तबा इन व्यक्तियों को कब्जा छोड़ने के लिए समझाईश की तो ये लोग गाली गलौच कर वहां से ग्रामीणों को भगा देते है,अब मंदिर के कमरो पर भी इन्होंने अपना ताला लगा दिया है। ग्रामवासियों ने निवेदन किया कि मंदिर के कमरो का कब्जा छुड़वाया जावे तथा मंदिर की आस पास की जमीन जो कि मंदिर की है उस पर से भी सभी व्यक्तियों का नाजायज कब्जा छुड़ाया जाकर पूनः मंदिर को सुर्पद किये जाने का आदेश प्रदान करवाए।

Kanthal Media
Author: Kanthal Media

Pratapgarh

Leave a Comment