
प्रतापगढ़ में पुलिस ने अफीम डोडा चूरा तस्करी के एक मामले में बीते 6 महीने से फरार चल रहे दो तस्करों को गिरफ्तार किया है,दोनों आरोपी इलाके मैं तस्करों को डोडा चूरा सप्लाई करने का काम करते हैं,33 लाख रुपए के अफीम डोडा चूरा तस्करी के मामले में पुलिस को उनकी तलाश थी, एनडीपीएस एक्ट के तहत यह कार्रवाई की गई है
छोटी सादड़ी थाना अधिकारी प्रवीण टांक ने बताया कि 6 महीने पहले 16 मार्च को पुलिस ने एक इको गाड़ी से 12 कट्टे में भरा 222 किलो 870 ग्राम अफीम डोडा चूरा बरामद किया था, इस मामले में गिरफ्तार तस्करों ने पूछताछ में बताया था कि यह अफीम डोडा चूरा वह धामनिया जागीर निवासी सुनील कुमावत और मनीष कुमावत से लेकर आए थे, इस पर पुलिस दोनों की तलाश कर रही थी लेकिन यह हाथ नहीं आ रहे थे,आज मुखबिर के जरिए मिली सूचना के आधार पर दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया,एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार दोनों आरोपियों से अब पूछताछ की जा रही है

Author: Kanthal Media
Pratapgarh
