हिंदी दिवस पर विभिन्न प्रतियोगिताओं के आयोजन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

राजकीय सार्वजनिक जिला पुस्तकालय प्रतापगढ़ में हिंदी दिवस का आयोजन किया गया । जिसके अंतर्गत पुस्तकालय में पुस्तक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया ,साथ ही इस अवसर पर पुस्तकालय में निबंध लेखन प्रतियोगिता, हिंदी दिवस नारा पोस्टर प्रतियोगिता,कविता लेखन, एवं भारतीय भाषाओं के सौंदर्य पर विमर्श हिंदी टंकण प्रतियोगिता एवं उपस्थित पाठकों के मध्य पाठक चर्चा तथा हिंदी दिवस के उपलक्ष्य में हिंदी दिवस की उपयोगिता पर चर्चा की गई तथा पुस्तकालय के परामर्शदाता श्रीमती निशा कानूनगो द्वारा पाठकों को हिंदी दिवस का हमारे जीवन में क्या महत्व है? इस पर अपने विचार रखें पुस्तकालय के पुस्तकालय अध्यक्ष लोकेंद्र सिंह पालीवाल ने इस अवसर पर बताया कि हिंदी हमारी जननी भाषा है ,सबसे प्यारी,सबसे न्यारी,हिंदी है,राष्ट्रभाषा

हमारी, हिंदी को हमे सम्मान देना चाहिए,और हमें दैनिक कार्यों को हिंदी लेखन के द्वारा करना चाहिए और इस आधुनिकता के युग में हमें हिंदी भाषा पर अधिकाधिक जोर देना चाहिए, जिससे कि हमारी परंपरा की गरिमा को और अधिक बढ़ाया जा सके। इस हिंदी दिवस के कार्यक्रम के अवसर पर पुस्तकालय में उपस्थित पाठकों ने अपने-अपने विचार साझा किये।

Kanthal Media
Author: Kanthal Media

Pratapgarh

Leave a Comment