प्रतापगढ़ में 20 हजार रुपए का इनामी तस्कर गिरफ्तार चार सालों से चल रहा था फरार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

प्रतापगढ़ में पुलिस ने बीते 4 सालों से फरार चल रहे 20 हजार रुपए के इनामी तस्कर को गिरफ्तार किया है, 50 लाख रुपए के अफीम डोडा चूरा तस्करी के मामले में पुलिस इसके एक साथी को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है, गिरफ्तार तस्कर से पुलिस पूछताछ में जुटी है
छोटी सादड़ी थाना अधिकारी प्रवीण टांक ने बताया कि 4 साल पहले 30 सितंबर 2021 को पुलिस ने भाटखेड़ा केसुंदा मार्ग पर गश्त के दौरान एक स्कॉर्पियो से 17 कट्टों में भरा 343 किलो अफीम डोडा चूरा बरामद किया था जिसकी कीमत लगभग 50 लाख रुपए थी, इस मामले में तस्कर निंबाहेड़ा निवासी वीरेंद्र आंजना मौके से भाग निकला था जिसे बाद में एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया गया, पूछताछ में वीरेंद्र ने बताया था कि यह डोडा चूरा वह सुबी निवासी यशवंत जाट से लाया था, पुलिस ने यशवंत जाट तलाश की लेकिन वह हाथ नहीं आया ,इस पर यशवंत के ऊपर 20 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया था,आज मुखबिर के जरिए मिली सूचना के आधार पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया, मादक पदार्थों की तस्करी के विषय में पुलिस अब उससे पूछताछ कर रही है

Kanthal Media
Author: Kanthal Media

Pratapgarh

Leave a Comment