
प्रतापगढ़ जिले में अतिवृष्टि से किसानों की खराब हुई फसल का मुआवजा दिलाने,बीमा क्लेम की राशि दिलाने ,नगर परिषद में हुए भ्रष्टाचार के मामलों में कार्रवाई करने सहित विभिन्न मुद्दों को लेकर कांग्रेस द्वारा किए जाने वाले प्रदर्शन की तैयारी को अंतिम रूप देने के लिए एक बड़ी बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें कांग्रेस के पूर्व विधायक रामलाल मीणा ने सरकार को चेतावनी दी और कहा कि वह हर वर्ग को उसका हक दिलवाने के लिए सड़कों पर उतरेंगे
एक निजी रिसोर्ट में जिला मुख्यालय पर 15 सितंबर को होने वाले इस प्रदर्शन की तैयारी के लिए आयोजित बैठक में बड़ी संख्या में कांग्रेस के कार्यकर्ता उपस्थित रहे ,बैठक में विधायक रामलाल मीणा ने कहा कि जिले में अतिवृष्टि से किसानों की फसले तबाह हो चुकी है,जब वह अपनी परेशानी बताने के लिए कलेक्टर के पास जाते हैं तो वहां से उन्हें निराश लौटना पड़ता है, उनका ज्ञापन तक नहीं लिया जाता है, जनप्रतिनिधि भी किसानों की कोई सुनवाई नहीं कर रहे हैं, पूरी तरह उदासीन बने हुए हैं, किसानों को उनकी खराब फसलों का शीघ्र मुआवजा मिले, फसल बीमा के क्लेम की राशि मिले साथ ही प्रतापगढ़ नगर परिषद में हुए भ्रष्टाचार की जांच में शिथिलता को लेकर आम जन में आक्रोश है, इन सब बातों को लेकर जिला मुख्यालय पर 15 सितंबर को स्टेडियम से विशाल रैली निकालकर मिनी सचिवालय का घेराव किया जाएगा और समस्याओं के समाधान की मांग की जाएगी ,बैठक में सभी पदाधिकारीयों को आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किए गए और अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की गई

Author: Kanthal Media
Pratapgarh
