सेवादल के तीन दिवसीय आवासीय शिविर को लेकर तैयारी बैठक

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

प्रतापगढ़ में आगामी अक्टूबर माह में आयोजित होने वाले सेवादल के तीन दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण शिविर की तैयारी को लेकर सर्किट हाउस में जिला स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया, बैठक में संभाग प्रमुख विनोद पाठक ने शिविर के संबंध में जानकारियां प्रदान की, इस दौरान नव निर्वाचित जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारीयों का भी अभिनंदन किया गया
   सेवादल के जिला संगठन दिग्विजय सिंह राणावत ने बताया कि संगठन सृजन की गतिविधियों के तहत सेवा दल की ओर से आगामी 13 अक्टूबर से तीन दिवसीय आवासीय शिविर आयोजित किए जाने आयोजित किया जाने वाला है ,जिसमें जिले के 200 से ज्यादा कार्यकर्ता शामिल होंगे,इसको लेकर संभाग प्रमुख विनोद पाठक की अध्यक्षता में सर्किट हाउस में बैठक का आयोजन किया गया, इस जिला स्तरीय बैठक में पाठक ने शिविर के संबंध में जानकारियां प्रदान करते हुए कहा कि संगठन के उद्देश्य की जानकारी प्रदान करने और संगठन की संरचना को मजबूत करने के लिए इस शिविर का जिला स्तरीय आयोजन प्रतापगढ़ में किया जा रहा है, जो पूर्णतया आवासीय होगा, इसमें सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाएगा और राजनीतिक गतिविधियों की भी जानकारी प्रदान की जाएगी, बैठक में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करते हुए राणावत ने कहा कि संगठन वंचित तबके को न्याय दिलाने के लिए हमेशा संघर्षरत रहा है, जिले में भी अतिवृष्टि के कारण किसानों की जो फसले तबाह हुई है उनको मुआवजा दिलाने ,देवद कराडीया बांध का मुआवजा दिलाने, निरस्त भूमि आवंटन बहाल करने के साथ ही ग्रामीण इलाकों में स्मार्ट मीटर नहीं लगाया जाए इसको लेकर भी जन आंदोलन किया जाएगा ,बैठक में नव निर्वाचित कार्यकारिणी और अतिथियों का स्वागत अभिनंदन किया गया
Kanthal Media
Author: Kanthal Media

Pratapgarh

Leave a Comment