
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना के शताब्दी वर्ष में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है इसी के तहत प्रतापगढ़ के चकुंडा गांव में भव्य पथ संचलन का आयोजन किया गया। संचलन गांव के सासरी मोहल्ले से प्रारम्भ होकर प्रमुख मार्गो से राम जानकी मंदिर होते हुए बस स्टैंड स्थित पद्मावती मंदिर परिसर में संपन्न हुआ।
पथ संचलन में सबसे आगे वाहिनी प्रमुख और उनके पीछे संघ की पारंपरिक पोशाक में स्वयंसेवक कदमताल करते हुए अनुशासन का अद्भुत उदाहरण प्रस्तुत कर रहे थे। बीच में ध्वज वाहिनी भगवा ध्वज लेकर चल रही थी, वहीं घोष वादन दल गगनभेदी स्वर लहरियों के साथ संचलन को और भी प्रभावशाली बना रहा था।
गांव के विभिन्न मार्गों पर पथ संचलन का जगह-जगह पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान पूरा गांव देशभक्ति और संगठन की भावना से सराबोर दिखाई दिया। समापन कार्यक्रम को संघ के पदाधिकारी ने संबोधित करते हुए 100 वर्ष के इतिहास की जानकारी प्रदान की।

