आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति से मिल रहा है आमजन को लाभ 1025 रोगियों का किया गया उपचार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

प्रतापगढ़, 28 फरवरी।

शहर के भट्टारक यश कीर्ति जैन बोर्डिंग परिसर में आयोजित 10 दिवसीय निशुल्क क्षार सूत्र शल्य चिकित्सा शिविर का क्षेत्र वासियों को भरपूर लाभ मिल रहा है। दूर दराज क्षेत्र से भी काफी संख्या में मरीज शिविर में आकर आयुष चिकित्सा पद्धति से अपना निशुल्क उपचार करवा रहे है। शिविर में विशेष कर क्षार सूत्र चिकित्सा पद्धति से मरीजों की जांच एवं उनके ऑपरेशन एवं आयुर्वेदिक औषधियों द्वारा उपचार किया जा रहा है। शिविर में पंचकर्म चिकित्सा, अग्नि कर्म व विद्ध कर्म चिकित्सा, आंचल प्रसूता एवं स्त्री रोग जलौका लीच थेरेपी एवं सामान्य आयुर्वेद चिकित्सा से प्रतिदिन रोगियों का सफल उपचार जारी है।
शिविर प्रभारी डॉ कमलकांत शर्मा, मीडिया प्रभारी डॉ कैलाश चन्द्र शर्मा ने बताया कि शिविर में अब तक 1025 रोगियों का उपचार किया जा चुका है। साथ ही भर्ती रोगियों का पथ्य अपथ्य का विशेष ध्यान रखते हुए निशुल्क भोजन एवं औषधि की व्यवस्था की गई है। शिविर में डॉ महेश स्वामी, डॉ बृजभूषण शर्मा, डॉ राजेश रेगर, डॉ शिवचरण शर्मा, डॉ आरती दवे, डॉ रेखा लबाना, डॉ हर्षिता मीणा, डॉ दिव्या सोलंकी, डॉ मनीषा मीणा, डॉ संदीप मुंडोतिया, डॉ रेखा मीणा, डॉ अनिता गुर्जर एवं विभाग के नर्सिंग ऑफिसर दशरथ गायरी, कमलेश टेलर, सूरज सिंह निनामा, नारायण लाल कलासुआ, रूपलाल निनाम,ा नानू लाल डामोर, भायचन्द डामोर, देवीलाल मीणा, सुमित्रा मीणा, कला मीणा, श्यामा मीणा, हुसैना बानो, परिचारक दिनेश मीणा, हुकाराम मीणा, केशुराम, नानालाल, प्रहलाद सिंह, ‌कन्हैयालाल परमार, मिट्ठू मीणा, शांति बंजारा ने अपनी विशेष सेवाएं दी।

Kanthal Media
Author: Kanthal Media

Pratapgarh

Leave a Comment