पुंगा तालाब गांव में सरकारी योजनाओं से जुड़ाव हेतु प्रशिक्षण आयोजित

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

प्रतापगढ़ में बुधवार को पुंगा तालाब, ब्लॉक धमोत्तर, जिला प्रतापगढ़ में सृष्टि सेवा समिति धरियावद द्वारा विभिन्न सरकारी योजनाओं से समुदाय के जुड़ाव को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण समुदाय को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देकर उन्हें इन योजनाओं का लाभ लेने हेतु प्रेरित करना था।

प्रशिक्षण के दौरान प्रोग्राम मैनेजर जितेंद्र कुमार यादव ने उपस्थित ग्रामीणों को विभिन्न सरकारी योजनाओं—स्वास्थ्य, पोषण, शिक्षा, सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास तथा आजीविका से संबंधित योजनाओं—के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने बताया कि समय पर पंजीकरण, आवश्यक दस्तावेजों की उपलब्धता तथा विभागीय समन्वय से पात्र लाभार्थी योजनाओं का अधिकतम लाभ उठा सकते हैं।

कार्यक्रम में सरपंच कूटगढ़ एवं पुंगा तालाब की आशा सहयोगिनी ने भी अपने विचार रखते हुए समुदाय को सरकारी सेवाओं से जुड़ने तथा स्वास्थ्य एवं सामाजिक योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने ग्राम स्तर पर जागरूकता बढ़ाने और पात्र परिवारों की पहचान में सहयोग का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर ब्लॉक कोऑर्डिनेटर रोशन सिंह तथा फील्ड मोबिलाइज़र थावर चंद मीणा ने सक्रिय भागीदारी करते हुए उपस्थित समुदाय को योजनाओं से जुड़ने, आवश्यक दस्तावेज तैयार रखने तथा शिविरों में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाएं, पुरुष एवं युवा उपस्थित रहे। अंत में प्रतिभागियों ने इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रमों को नियमित रूप से आयोजित करने की आवश्यकता व्यक्त की, जिससे अधिक से अधिक लोग सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकें।

Kanthal Media
Author: Kanthal Media

Pratapgarh

Leave a Comment