7 ग्राम एमडी के साथ तस्कर गिरफ्तार । तस्करी के काम में ली जा रही बाइक जप्त । बरामद एमडी की कीमत 3 लाख रुपए

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


प्रतापगढ़ की अरनोद थाना पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान एक तस्कर को 7 ग्राम एमडी के साथ गिरफ्तार किया है, पुलिस ने इस दौरान तस्करी के काम में ली जा रही बाइक को भी जप्त किया है,बरामद एमडी की कीमत 3 लाख रुपए बताई जा रही है
अरनोद थाना अधिकारी शिवलाल मीणा ने बताया कि मादक पदार्थों की तस्करी को रोकने के लिए पुलिस अधीक्षक बी आदित्य के निर्देशन में ऑपरेशन चक्रव्यूह चलाया जा रहा है, इसी के तहत पुलिस टीम द्वारा प्रतापगढ़ रतलाम मार्ग पर नौगांवा पुलिस चौकी के सामने नाकाबंदी की जा रही थी, इसी दौरान नौगांवा की ओर से बाइक सवार एक युवक आता नजर आया जिसने पुलिस नाकाबंदी देखकर बाइक वापस मोड़ कर भागने का प्रयास किया जिसे पुलिस ने पीछा कर पकड़ लिया, पूछताछ में उसने अपना नाम घंटाली निवासी अरुण मईडा बताया, मामला संदिग्ध लगने पर युवक की तलाशी ली गई तो उसके पास 7 ग्राम मादक पदार्थ एमडी बरामद हुआ, पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर युवक को गिरफ्तार कर लिया और तस्करी के काम में ली जा रही बाइक को भी जप्त कर लिया, पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि यह एमडी वह कहां से लाया था और किसको सप्लाई करने जा रहा था

Kanthal Media
Author: Kanthal Media

Pratapgarh

Leave a Comment