जिला स्तरीय किसान सम्मेलन में किसानों को दी गई आधुनिक कृषि तकनीक की जानकारी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


प्रतापगढ़ में किसानों को आधुनिक खेती, सरकारी योजनाओं और जैविक कृषि से जोड़ने के उद्देश्य से जिला स्तरीय किसान सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के ऑडिटोरियम में हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में किसान शामिल हुए।
प्रतापगढ़ में जिला स्तरीय किसान सम्मेलन का आयोजन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के ऑडिटोरियम में किया गया। सम्मेलन में कलेक्टर डॉ. अंजली राजोरिया मौजूद रहीं। कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को नवीन कृषि तकनीकों, सरकारी योजनाओं और जैविक खेती के प्रति जागरूक करना रहा। इसी क्रम में परिसर में कृषि एवं उद्यानिकी से जुड़ी प्रदर्शनी भी लगाई गई।
कार्यक्रम में उप निदेशक उद्यानिकी रामकिशन वर्मा, कृषि विभाग के बंशीधर मीणा, संयुक्त निदेशक डीओआईटी रामलाल मीणा और सहायक निदेशक डीओआईटी अभिषेक मीणा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। सम्मेलन के दौरान जिला स्तर से वर्चुअली राज्य स्तरीय किसान कार्यक्रम से जुड़ाव किया गया, जहां किसानों के लिए चलाई जा रही योजनाओं, नवाचारों और कल्याणकारी कार्यक्रमों की जानकारी साझा की गई।
विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों के माध्यम से किसानों को कृषि, उद्यानिकी और संबद्ध क्षेत्रों से संबंधित योजनाओं, अनुदान, तकनीकी सहायता और उत्पादों की जानकारी दी गई। विशेषज्ञों ने जैविक कृषि, मृदा स्वास्थ्य संरक्षण और टिकाऊ खेती की जरूरत पर जोर दिया।
सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की ओर से राज्य सरकार की योजनाओं से जुड़ा प्रचार साहित्य वितरित किया गया, ताकि किसान योजनाओं का लाभ ले सकें। सम्मेलन के माध्यम से किसानों को आधुनिक और टिकाऊ खेती अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।

Kanthal Media
Author: Kanthal Media

Pratapgarh

Leave a Comment