कलेक्टर ने ग्रामीण समस्या सामाधन का किया निरीक्षण

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

राज्य सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु प्रतापगढ़ जिले में कार्ययोजना के अनुसार ग्रामीण समस्या समाधान शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में जिले की धरियावद की ग्राम पंचायत गडरियावास में आयोजित समाधान शिविर का निरीक्षण कलेक्टर डॉक्टर अंजलि राजोरिया द्वारा किया गया।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देश दिए कि राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक निश्चित रूप से पहुंचे। उन्होंने कहा कि शिविरों में आमजन की सुविधा हेतु समुचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं।

कलेक्टर ने कार्मिकों को निर्देशित किया कि वे आमजन की समस्याओं को गंभीरता से सुनें, स्थानीय भाषा में योजनाओं की जानकारी दें तथा जिन समस्याओं का मौके पर समाधान संभव हो, उनका त्वरित निराकरण कर आमजन को तत्काल लाभान्वित करें। इस दौरान उपखण्ड अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Kanthal Media
Author: Kanthal Media

Pratapgarh

Leave a Comment