अवैध एंबुलेंस की आड़ में तस्करी। 3 लाख की अफीम, एक पिस्टल और 7 जिंदा कारतूस बरामद। दो तस्करों को किया गया गिरफ्तार ।तस्करों के कब्जे से 2 लाख की नगदी भी बरामद। जिला पुलिस की विशेष टीम और हथुनिया थाना पुलिस की कार्रवाई

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


अवैध रूप से संचालित एंबुलेंस की आड़ में मादक पदार्थ की तस्करी करते प्रतापगढ़ में पुलिस ने दो तस्करों को गिरफ्तार किया है ,पुलिस ने तस्करों के कब्जे से 2 लाख की नगदी,एक पिस्टल और 7 जिंदा कारतूस भी जप्त किए हैं, पुलिस ने तस्करी के काम में ली जा रही बिना नंबर की एंबुलेंस लिखी और बत्ती लगी कार को भी जप्त किया है
हथुनिया थाना अधिकारी उदयवीर सिंह ने बताया कि मादक पदार्थों की तस्करी को रोकने के लिए एसपी बी आदित्य के निर्देशन में जिले में विशेष अभियान चलाया जा रहा है, इसी के तहत पुलिस टीम गश्त करती हुई बरोठा इलाके में पहुंची, यहां पर जिला पुलिस की विशेष टीम द्वारा सूचना मिली कि अक्षयपुर की ओर से एक बिना नंबर की एंबुलेंस लिखी कार संदिग्ध हालत में आ रही है, जो मध्य प्रदेश की ओर जा सकती है, इस पर बिलेश्री तिराहे पर पुलिस द्वारा नाकाबंदी की गई तभी सामने से एक कार आई हुई दिखाई दी ,जिस पर एंबुलेंस लिखा हुआ था और बत्ती लगी हुई थी, उसके नंबर प्लेट भी नहीं थी, पुलिस ने कार को रोकने की कोशिश की तो उसमें सवार दो व्यक्ति भागने लगे ,पुलिस ने उनकी तलाशी ली तो उनके कब्जे से एक पिस्टल ,सात जिंदा कारतूस और 35.55 ग्राम अफीम बरामद हुई, तस्करों के कब्जे से 2 लाख की नगदी भी पुलिस ने बरामद की जिससे वह और मादक पदार्थ खरीदने जा रहे थे, पूछताछ में दोनों तस्करों ने अपने नाम जोधपुर निवासी जोराराम विश्नोई और लेखराज विश्नोई बताएं, पुलिस ने दोनों को एनडीपीएस एक्ट और आर्म्स एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया, जांच में सामने आया कि जोराराम विश्नोई पर पूर्व में भी मादक पदार्थ तस्करी और आर्म्स एक्ट के प्रकरण दर्ज है , पुलिस अब दोनों तस्करों से पूछताछ में जुटी है कि वह यह हथियार और मादक पदार्थ कहां से लाए थे और किसको सप्लाई करने जा रहे थे

Kanthal Media
Author: Kanthal Media

Pratapgarh

Leave a Comment