प्रतापगढ़ जिला परिषद में वंदे मातरम का सामूहिक गायन किया

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

प्रतापगढ़, 11 नवम्बर। जिला परिषद प्रतापगढ़ कार्यालय में राष्ट्रीय गीत ‘वन्दे मातरम्’ के साथ दिन की शुरुआत तथा राष्ट्रगान के साथ कार्यदिवस का समापन किया गया। मुख्य कार्यकारी अधिकारी पर्वत सिंह चुण्डावत के निर्देशन में आयोजित इस कार्यक्रम में कार्यालय के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी सम्मिलित हुए। इस अवसर पर अतिरिक्त विकास अधिकारी रमेश चन्द्र खटीक, प्रशासनिक अधिकारी शैलेन्द्र कुमार जैन, सहायक विकास अधिकारी तुलसीराम मीणा, वरिष्ठ सहायक रमेश चन्द्र खराड़ी एवं शीतल शर्मा, सहायक प्रशासनिक अधिकारी महीपाल राठौड़, जिला कोऑर्डिनेटर स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) परमेश्वर नाई, कनिष्ठ सहायक ओमप्रकाश कुमावत तथा भेरूलाल मेघवाल उपस्थित रहे।

Kanthal Media
Author: Kanthal Media

Pratapgarh

Leave a Comment