राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के100 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में प्रतापगढ़ में भी गृह सम्पर्क अभियान की शुरुआत की गई है अभियां का शुभारंभ संत पुरुषोत्तमराम महाराज के सानिध्य में संतों की समाधि स्थल से प्रारम्भ किया गया जिसमें दलोट खण्ड के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने संत का आशीर्वाद लिया, 15 नवम्बर तक चलने वाले इस अभियान को प्रत्येक परिवार तक पंहुचने का संकल्प लिया गया। इस दौरान संत ने स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए कहा कि संघ के पंच परिवर्तन के माध्यम से प्रत्येक नागरिक में परिवर्तन होगा जिससे समाज में अनेक परिवर्तन दिखाई देगें। उन्होंने कहा सामाजिक समरसता, कुटुबं प्रबोधन, नागरिक कर्तव्य, स्वदेशी अपनाएँ, पर्यावरण संरक्षण इन पांच बातों से देश के परिवर्तन होगें इसी विश्वास से स्वयंसेवक इस पूनित कार्य में जुटा है।

Author: Kanthal Media
Pratapgarh
