

प्रतापगढ़, 10 अक्टूबर। जिला कलक्टर डॉ. अंजलि राजोरिया ने गुरुवार को धरियावद के गोपालपुरा में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर का निरीक्षण किया तथा कार्मिकों को राज्य सरकार की मंशा के अनुरूप सेवा की भावना से कार्य करते हुए आमजन को त्वरित राहत पहुंचाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा की विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी आमजन को सभी योजनाओं से पात्रतानुसार लाभान्वित करें। उन्होंने आमजन से जागरूक होकर शिविरों में पहुंचकर अपनी समस्याओं का समाधान करवाने एवं जन कल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित होने की अपील की।

जिला कलेक्टर ने पंचायती राज विभाग की स्वामित्व योजना के तहत रामा मीणा, लालिया मीणा सहित पाँच अन्य को पट्टा वितरित किया, उदीया और भगाना सहित दो अन्य को मिनी किट , पाँच लाभार्थियों को मिनी किट और पाँच लाभार्थियों को पशु बीमा पॉलिसी एवं केसुलाल को हियरिंग एड देकर लाभान्वित किया। उन्होंने विभागीय स्टॉलवार निरीक्षण कर दी जा रही सुविधा के बारे में जानकारी ली और लाभार्थियों से संवाद भी किया। इस अवसर पर उपखंड अधिकारी सत्यनारायण विश्नोई सहित जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे।
Author: Kanthal Media
Pratapgarh
