
प्रतापगढ़, 7 अक्टूबर। मेला प्रभारी धर्मेंद्र वीरवाल ने बताया कि मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी कमलेश कुमार तेतरवाल के निर्देशन में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय नीमच नाका प्रतापगढ़ में आयोजित जिला स्तरीय विज्ञान मेले का उद्घाटन समारोह 8 अक्टूबर को प्रातः 11 बजे जिला कलक्टर के मुख्य आतिथ्य में होगा, जिसकी तैयारी को लेकर मंगलवार को राउमावि प्रतापगढ़ में मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी ने अधिकारियों व कर्मचारियों की मीटिंग लेकर आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किए।

मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी ने ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के अलावा ऑफलाइन आवेदन की भी व्यवस्था करने के निर्देश प्रदान किए, जिसका सत्यापन आयोजन स्थल पर जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा किया जाएगा। मीटिंग में मेला संयोजक संगीता शर्मा, सह संयोजक जाकिर हुसैन, व्यवस्थापक नितेश सोमानी, अनिल टेलर, कमल बलाई, राजेश जैन, भगत सिंह सहित सभी निर्णायक पदाधिकारी अनीश सक्सेना, सुरेश गोदवाल, शरद चतुर्वेदी, दिलीप गुर्जर, ऋषिकेश पालीवाल, दीपक पंचोली और प्रभारी उपस्थित रहे।
Author: Kanthal Media
Pratapgarh
