प्रतापगढ़ में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और पीड़ितों को शीघ्र न्याय दिलाने के लिए ई-डीआईआर पोर्टल की शुरुआत की गई जिला पुलिस अधीक्षक बी आदित्य की मौजूदगी में आयोजित इस कार्यक्रम में जिला रोल आउट मैनेजर अरुणवृत्त सिंह ने बताया कि इस पोर्टल का उद्देश्य सड़क हादसों से जुड़ी सभी प्रक्रियाओं को एक ही प्लेटफॉर्म पर लाना है ताकि पीड़ितों और उनके परिवारों को मुआवजा और अन्य सहायता समय पर मिल सके

यह पोर्टल सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय तथा राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र की मदद से तैयार किया गया है इसके माध्यम से दुर्घटनाओं का पूरा डेटाबेस तैयार किया जाएगा, कार्यक्रम में बताया गया कि ई-डीआईआर पोर्टल आईआरएडी के अपग्रेडेड वर्जन के रूप में विकसित किया गया है इस पोर्टल की मदद से दुर्घटना की जानकारी दर्ज होते ही संबंधित विभागों को तुरंत सूचना मिल जाएगी जिससे जांच से लेकर मुआवजे की प्रक्रिया तक में तेजी आएगी, इस व्यवस्था से सड़क दुर्घटनाओं से जुड़ी लापरवाहियों पर अंकुश लगेगा और पीड़ितों को राहत पाने में सुविधा होगी

एसपी बी आदित्य ने बताया कि इस पोर्टल में सड़क हादसों से जुड़ी सभी जानकारी एक ही जगह उपलब्ध होगी जिससे न केवल मामलों के निपटारे में पारदर्शिता बढ़ेगी बल्कि दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए नीतियां बनाने में भी मदद मिलेगी
Author: Kanthal Media
Pratapgarh
