भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ 5 अक्टूबर को रहेंगे प्रतापगढ़ में भाजपा द्वारा आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में होंगे शामिल भाजपा के जिला कार्यालय पर होगी आयोजित श्रद्धांजलि सभा पूर्व जनजाति विकास विभाग मंत्री नंदलाल मीणा को दी जाएगी श्रद्धांजलि सांसद सीपी जोशी भी श्रद्धांजलि सभा में होंगे शामिल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

भारतीय जनता पार्टी प्रतापगढ़ की ओर से पूर्व कैबिनेट मंत्री नंदलाल मीणा के निधन पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया जाएगा। यह श्रद्धांजलि सभा 5 अक्टूबर, रविवार को सुबह 10 बजे भाजपा कार्यालय, अरनोद रोड, प्रतापगढ़ पर आयोजित होगी।

इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। सभा में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सीपी जोशी की भी उपस्थिति रहेगी।

भाजपा ने सभी पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर दिवंगत नंदलाल मीणा को श्रद्धांजलि अर्पित करने की अपील की है।

Kanthal Media
Author: Kanthal Media

Pratapgarh

Leave a Comment