पर्यावरण मंत्री ने राजस्व मंत्री हेमंत मीना को दी सांत्वना। हेमंत मीणा के पिता नंदलाल मीणा के निधन पर शोक व्यक्त करने पहुंचे मंत्री संजय शर्मा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

राज्य मंत्री वन, पर्यावरण, जलवायु परिवर्तन, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग संजय शर्मा मंगलवार को पूर्व मंत्री स्व नंदलाल मीणा के निधन पर शोक व्यक्त करने के लिए प्रतापगढ़ के ग्राम अम्बा माता का खेड़ा स्थित उनके निवास स्थान पहुंचे। उन्होंने स्वर्गीय नंदलाल मीणा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर स्वर्गीय मंत्री के पुत्र एवं राज्य सरकार के राजस्व मंत्री हेमंत मीणा और परिवारजनों को सांत्वना दी। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Kanthal Media
Author: Kanthal Media

Pratapgarh

Leave a Comment