नवरात्रि महोत्सव के तहत प्रतापगढ़ के धमोतर दुधली टांडा में विशेष आयोजन नौ कन्याओं का पूजन, चुनरी ओढ़ाकर किया सम्मान – देर रात तक गूंजा डांडिया नृत्य

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नवरात्रि महोत्सव के तहत कन्या पूजन
नवरात्रि महोत्सव के तहत कन्या पूजन उत्साह के साथ


प्रतापगढ़, 29 सितंबर।
धमोतर के निकटवर्ती दुधली टांडा में नवरात्रि महापर्व के अवसर पर सोमवार रात्रि को भव्य आयोजन किया गया। इस उत्सव का विशेष आकर्षण रहा नौ कन्याओं का विधि-विधान पूर्वक पूजन, जिसमें उन्हें तिलक लगाकर चुनरी ओढ़ाई गई और फल व मिठाई देकर स्वागत किया गया।

आकर्षक वेशभूषा
नवयुवक सफेद शर्ट और गणवेश में नजर आए।
महिलाएं एवं युवतियां लाल वस्त्रों में सजी-धजी डांडिया नृत्य में शामिल हुईं।
देर रात्रि तक उत्सव स्थल पर डांडिया की धूम रही।
समाज का सहयोग
गांव के समाजसेवी दशरथ लबाना ने बताया कि यह आयोजन नवयुवक लबाना समाज व ग्रामवासियों के सहयोग से संपन्न हुआ।

श्रद्धालुओं की भीड़
इस अनोखे आयोजन और विशेष आकर्षण को देखने के लिए हजारों की संख्या में श्रद्धालु दूर-दराज से पहुंचे और देर रात तक उत्सव का आनंद लिया।

Kanthal Media
Author: Kanthal Media

Pratapgarh

Leave a Comment