
प्रतापगढ़, 27 सितम्बर। शनिवार को आयुर्वेद विभाग अजमेर के अतिरिक्त निदेशक डॉ. रमेश चंद्र मीणा ने राजकीय जिला आयुर्वेद चिकित्सालय प्रतापगढ़ का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने चिकित्सालय में संचालित विशिष्ट योजनाओं पंचकर्म, आंचल प्रसूता एवं जरावस्था का जायजा लिया और लाभार्थियों से सीधे संवाद किया।

निरीक्षण के दौरान आंचल प्रसूता योजना के अंतर्गत पंजीकृत लाभार्थियों को डॉ. मीणा ने प्रसव पूर्व एवं प्रसव पश्चात किट वितरित की। उन्होंने चिकित्सकों और कार्मिकों को निर्देश दिए कि आयुर्वेद चिकित्सा का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार हो ताकि आमजन इसका लाभ उठा सकें। साथ ही उन्होंने लोगों को दिनचर्या, ऋतुचर्या और आहार-विहार का पालन कर निरोगी रहने की सलाह देने पर जोर दिया।
निरीक्षण के उपरांत अतिरिक्त निदेशक ने चिकित्सालय की व्यवस्थाओं को संतोषप्रद पाया। वहीं उन्होंने ‘मां योजना’ को शीघ्र संचालित करने के निर्देश भी प्रदान किए।
Author: Kanthal Media
Pratapgarh
